खूंटी में भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

खूंटी : खूंटी में पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अगुवाई में भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई। आकर्षक ड्रमसेट के और वाद्ययंत्र की देशभक्ति धुन पर तिरंगा लहराते हुए खूंटी क्लब से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई। खूंटी क्लब से नेताजी चौक, मेन रोड होते हुए भगत सिंह चौक तथा डाक बंगला रोड से यात्रा करते हुए पुनः खूंटी क्लब में तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। 

तिरंगा यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गये। तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, मनोज कुमार, ज्योतिष भगत, कृष्णानंद तिवारी, निखिल कंडुलना, लव चौधरी, मुकेश जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सुलोचना देवी, लक्ष्मी बाखला, रूकमिला सारु, नौरी पूर्ति समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल थे।

रिपोर्टर :  शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.