मोबाइल टॉवर एवं कनेक्टिविटी कमिटी की बैठक आयोजित, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
खूंटी : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में DEGS, मोबाइल टॉवर एवं कनेक्टिविटी कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी एवं नागरिक सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पंचायतों में भारतनेट कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल नेटवर्क से वंचित शैडो/डार्क एरिया को चिन्हित करते हुए संबंधित क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित नेटवर्क प्रोवाइडरों को चिन्हित क्षेत्रों में नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने जिले में शत-प्रतिशत CSC केंद्रों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कैम्प आयोजित कर आमजनों के जन्म प्रमाणपत्र निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को आवश्यक नागरिक सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट एवं मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के साथ-साथ डिजिटल एवं नागरिक सेवाओं की पहुंच भी सुदृढ़ करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी,सूचना विज्ञान पदाधिकारी, विभिन्न नेटवर्क प्रोवाइडरों के अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी
No Previous Comments found.