खूंटी रांची एनएच 23 ई सड़क मार्ग पर आशाकिरण के पास लगातार हो रही बारिश से बड़ा गोफ बन गया है

 खूंटी : बड़ा गोफ किसी भी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है लेकिन अबतक पथ निर्माण निर्माण विभाग की नजर उसपे नहीं पड़ी है। दिन रात बड़े छोटे और भारी।वाहनों की आवाजाही इसी सड़क मार्ग से होती है। ऐसे में सड़क में बना बड़ा गोफ किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने छोटे झाड़ियों से सड़क पर बने गोफ को इंगित किया है। लेकिन दिन रात इसी सड़क मार्ग पर अन्य राज्यों के भारी व्यावसायिक वाहन भी गुजरते है और ग्रामीण इलाका होने के कारण बड़े छोटे वाहनों की रफ्तार काफी तेज होती है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि सड़क पर बने गोफ को कैसे तत्काल सही कराया जाए। स्कूली बच्चों की साइकिल, कॉलेज जाने वालों का बाइक स्कूटी, रांची सिमडेगा, रांची गुमला, रांची बानो, रांची कुरडेग समेत छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, नागालैंड समेत अन्य राज्यों के ट्रेलर, ट्रक, हाइवा की आवाजाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.