ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर करने को लेकर उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी, समाजसेवी, एनजीओ समेत अन्य के साथ की बैठक, नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने एवं लोगों को जागरूक करने का किया अपील
खूंटी : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी, समाजसेवी, एनजीओ समेत अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी को सक्रिय करते हुए जिले में नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, एनजीओ, सीआरपीएफ समेत अन्य संस्थाओं एवं संगठनों से रक्तदान अभियान में सहयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक को पूरी तरह सक्रिय रखने तथा आमजनों को ब्लड की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की समस्या होने पर निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर 9288132716 संपर्क सुनिश्चित करने का निर्देश सदर अस्पताल के उपाधीक्षक-सह-प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया।
इस दौरान जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने एवं नियमित रक्तदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वार्ड प्रतिनिधियों, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों, आम नागरिकों, जेएसएलपीएस समेत अन्य लोगों को प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि ब्लड की आवश्यकता हम सभी को कभी भी पड़ सकती है। जिले में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करें और इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.