मालगो रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र के मालगो रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को करीब 50-55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

वहीं कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार ने आमजनों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो कर्रा थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि शव की पहचान कर उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.