राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

खूंटी : राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर जिले में हॉकी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 350–400 खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे है। आयोजन का उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना तथा खेल के प्रति युवाओं में रुचि एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हॉकी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला। खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर मिला। आयोजन ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.