कृष्णा साहू ने ऑल इंडिया नवोदय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

 खूंटी : खूंटी के प्रतिभावान तीरंदाज कृष्णा साहू ने ऑल इंडिया नवोदय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर खूंटी का नाम रोशन किया है।

हरियाणा के फतेहाबाद में 31 अगस्त से 03 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कृष्णा साहू ने इंडियन राउंड अंडर-19 बालक वर्ग में पटना जोन का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टीम स्पर्धा में रजत पदक, व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक तथा ओवरऑल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि के साथ कृष्णा साहू ने दिसंबर माह में महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

कृष्णा साहू की तीरंदाजी की शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, खूंटी से हुई थी। यहीं से उन्होंने तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेल कौशल को निखारा। वर्तमान में कृष्णा साहू जवाहर नवोदय विद्यालय, खूंटी में अध्ययनरत हैं और तीरंदाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं।

कृष्णा साहू की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और आगामी नेशनल स्कूल गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि कृष्णा राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए खूंटी और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.