खूंटी प्रखंड के गानालोया राम मंदिर जाने वाली पीसीसी सड़क की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने उपायुक्त मो. जावेद हुसैन से लगाई गुहार

खूंटी :  प्रखंड के ग्राम पंचायत गानालोया अंतर्गत राम मंदिर तक जाने वाली पीसीसी सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर उपायुक्त को पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल गंझू द्वारा आवेदन सौंपागया  ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में बताया गया है कि बलराम महतो के घर से राम मंदिर होते हुए महावीर महतो के घर तक पीसीसी पथ की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 300 परिवार निवास करते हैं और राम मंदिर आने-जाने के दौरान लोगों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि जनहित और ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए राम मंदिर वाले रास्ते की मरम्मत शीघ्र कराई जाए।  लगभग 350 फीट पीसीसी पथ की मरम्मत कराने की मांग की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से आसपास के करीब 300 परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और राम मंदिर तक पहुंचना भी सुगम हो जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में आवश्यक पहल करने की अपील की है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.