अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी एवं साईकिल रैली निकाला गया

खूंटी :  स्कूली शिक्षा एवंं साक्षरता विभाग के द्वारा संचालित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम( उल्लास) के तहत अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 15 प्लस आयु वर्ग के सभी निरक्षरों को साक्षर करने के हेतु कर्रा प्रखंड के सभी सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालय जो जन चेतना केन्द्र है, में प्रात:प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को इसकी महता की जानकारी दी गई।विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी ,  साईकिल रैली एवं पोस्टर में किंग के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया ।
         

प्रत्येक वर्ष 15 प्लस आयु वर्ग के निरक्षरों का जांच परीक्षा आयोजित की जाती है इसके लिए सभी जनचेतना केन्द्र को परीक्षा का केन्द्र बनाया जाता है, इस वर्ष 20 सितम्बर को सभी जनचेतना केंद्र को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है इसके प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ताकी कोई भी निरक्षर न रहे सभी को साक्षर बनाने के लक्ष्य को पुरा किया जा सके। 
 

प्रखंड कार्यक्रम  पदाधिकारी मनमोहन साहु ने बताया कि झारखंड सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना की कोई भी व्यक्ति निरक्षर न रहे इसके लिए शिक्षक के द्वारा घर घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया गया और निरक्षरों का पहचान कर पोर्टल में इंट्रो कराया गया चिन्हित सभी निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए प्रति 10 निरक्षरों पर एक वीटी स्वयंसेवक नियुक्त किया गया है, साल भर में दो बारी इसकी परीक्षा आयोजित की जाती है, उतीर्ण करने वाले निरक्षरों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाता है। सरकार का मुल उद्देश्य शत प्रतिशत साक्षर राज्य बनाना है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.