बिरसा कॉलेज, खूंटी में मंत्री सुद्धिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित
खूंटी : बिरसा कॉलेज, खूंटी में झारखंड सरकार के मंत्री सुद्धिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके असामयिक निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक सभा की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन ने की। उन्होंने कहा कि श्री सुद्धिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है और उनके निधन से झारखंड की राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी क्षति हुई है। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर राज कुमार गुप्ता, पूनम माई टीयू, इंदिरा कोंगारी, सावित्री कुमारी, डॉ. सीजरेन सुरीन, डॉ. रेशमा टोपनो, वासुदेव हस्सा, डॉ. अभिषेक कुमार, विजय प्रधान, प्रकाश प्रमाणिक सहित कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। शोक सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.