खूंटी में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण आरंभ

खूंटी : शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को नेताजी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से विधिवत भूमि पूजन के साथ पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराया। समिति के कुमार सौरव यजमान के रूप में शामिल हुए। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का काम शुरू हो गया है, जो अगले एक माह तक चलेगा। समिति के महामंत्री संजय मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति की ओर से खूंटीवासियों के लिए आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा। पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी बंगाल से आए कारीगरों ने संभाल ली है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे आयोजन में 15 लाख खर्च का लक्ष्य है। इस बार 20 अक्टूबर को महानवमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। भूमि पूजन के मौके पर समिति के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, महामंत्री संजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय साहू के अलावा ज्योतिष भगत,मनोज कुमार, नकुल भगत,लव चौधरी, जीतेंद्र कश्यप, अनूप साहू, कुमार सौरव, राजकुमार गुप्ता, बजरंग बाहेती, दामोदर प्रसाद, नरेंद्र साहू, अमर साहू, विक्की गुप्ता, निरंजन भगत, बबलू ठाकुर, अंकित जैन, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, नीरज चौरसिया, कुंटल हाजरा, मनोज साहू समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.