पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय, अड़की में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
खूंटी : उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के मार्गदर्शन में पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय, प्रखण्ड-अड़की में आत्मा, खूंटी एवं KVK, खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित था।
ㅤ
कार्यक्रम के दौरान KVK, खूंटी के डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य एवं फसल उत्पादकता में सुधार के लिए मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का संतुलित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए बताया कि जैविक पदार्थों के उपयोग से मिट्टी के pH, जैविक पदार्थ की मात्रा एवं मृदा संरचना में सुधार किया जा सकता है।
ㅤ
ATMA, खूंटी के Dy. PD शैलेश कुमार सिंकु ने छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती की आवश्यकता, मृदा परीक्षण के महत्व तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता के संबंध में भी छात्राओं को जागरूक किया।
ㅤ
कार्यक्रम में लगभग 117 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यालय की वार्डन, प्रभारी BTM संजय कुमार एवं किसान मित्र बिष्णु स्वांसी सहित अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.