राँची सोनाहातु में हाइवा ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर मौत ! आक्रोशित ग्रामीणों ने सिल्ली-रांगामाटी रोड किया जाम

 खूंटी :  सोनाहातु थाना क्षेत्र के बारेंदा टोला देवानसारणा में एक भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, मृतका की पहचान सिंधु वाला देवी (42 वर्ष),और रमेश महतो, बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र  अंतर्गत कुशी पापड़ाहुडुम गांव निवासी  के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी दीदी के घर बारेंदा कुल्याणटांड़ में तीन नहान कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम के बाद वह अपने पति के साथ वापस अपने गांव जा रही थी, इसी क्रम में देवानसारणा के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा संख्या JH10 DB 5777 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि  रमेश महतो भी अस्पताल ले जाने के क्रम में  दम तोड़ दिया  इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है और शव सड़क पर ही पड़ा हुआ है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.