मुक्ति धाम के रास्ते के लिए रैयतों ने दान की 1100 फीट जमीन, जेसीबी से बनाया गया कच्चा मार्ग

खूंटी :  मुक्ति धाम जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल गौंझू की अगुवाई में रास्ता निर्माण को लेकर पहल की गई। उनके साथ अजय राम गौंझू एवं दिलीप राम गौंझू ने भी इस पहल में सहयोग किया।

जनहित की समस्या को देखते हुए ग्राम सभा के माध्यम से जमीन रैयतों से चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी संबंधित रैयतों ने मुक्ति धाम तक रास्ता बनाने के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति जताई। रैयतों की सहमति से करीब 1100 फीट लंबाई में दोनों तरफ से 5-5 फीट जमीन दान की गई। जमीन उपलब्ध होने के बाद जेसीबी की मदद से मुक्ति धाम तक जाने के लिए कच्चे रास्ते का निर्माण किया गया।
बताया गया कि बरसात के दिनों में मुक्ति धाम जाने वाले रास्ते में करीब 1100 फीट तक कीचड़ हो जाने के कारण शव यात्रा को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दाह संस्कार के लिए लकड़ी लेकर जाने वाला ट्रैक्टर भी कई बार कीचड़ में फंस जाता था। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी।
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल गौंझू द्वारा ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों और जमीन रैयतों से समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सभी संबंधित रैयतों ने जनहित में रास्ते के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति जताई। इसके बाद जमीन उपलब्ध होने पर जेसीबी से कच्चा रास्ता तैयार किया गया।
जमीन दान करने वाले रैयतों में रोशन लाल गौंझू, पंचू गौंझू, पखनू गौंझू, भुनु गौंझू, पवन कुमार, धनेश्वर गौंझू, मलार, आदित्य गौंझू, शिवनारायण गौंझू, रविन्द्र गौंझू, सूरज गौंझू, अजय राम गौंझू, नंदलाल गौंझू, बंधु गौंझू, आनन्द गौंझू, करमा गौंझू, शेंभू गौंझू, इंदर गौंझू, चन्दर गौंझू, घांसी गौंझू, अरघू गौंझू, बांधना गौंझू, तुलसी गौंझू, प्रदीप गौंझू, मनोज गौंझू, सुरेश गौंझू, सतीश गौंझू, फेकू गौंझू, प्रशुतम गौंझू और संजय गौंझू शामिल हैं।
ग्रामीणों ने जनहित में जमीन दान कर रास्ता निर्माण में सहयोग करने वाले सभी रैयतों के प्रति आभार जताया। कच्चा मार्ग बन जाने से अब मुक्ति धाम तक शव यात्रा और दाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री ले जाने में ग्रामीणों को पहले की अपेक्षा सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.