जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
खूंटी : झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा कॉलेज, खूँटी एवं District CM SOE Khunti के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही।
ㅤ
इसके पश्चात उपायुक्त ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद को खेलते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.