बलांगा बाड़ेडीह में पहली बार पहुंची बिजली, ग्रामीणों में खुशी
खूंटी ,मुरहू : प्रखंड क्षेत्र के बलांगा बाड़ेडीह गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। गांव में बिजली पहुंचने के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में खूंटी विधायक राम सूर्य मुंडा शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया और कहा कि लंबे इंतजार के बाद गांव में बिजली पहुंची है।
ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गांव में बिजली की रोशनी पहुंची है। बिजली बहाल होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों तथा अन्य जरूरी कामों में काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक को धन्यवाद देते हुए जोहार किया।
मौके पर विधायक राम सूर्य मुंडा ने कहा कि ग्रामीणों को गांव की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हेमंत सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की योजनाएं और विकास कार्य अब धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार ग्रामीणों के संपर्क में रहते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। जितना संभव हो और जितनी जल्दी हो सके, ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विधायक ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे सतर्क और जागरूक रहें तथा सरकार के विकास कार्यों में सहयोग करें, ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और तेजी से किया जा सकता है।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, सनिका बोदरा स्थानीय कूदा मुखिया अमर मुंडू, नोटरोत पूर्ति, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.