रायटोड़ांग में चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का समापन तिनतिला बनी विजेता

 खूंटी : तिनतिला बनी विजेता अड़की (खूंटी)। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अड़की प्रखंड अंतर्गत तिनतिला पंचायत के रायटोड़ांग गांव में आयोजित चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का गुरुवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल शामिल हुए।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम प्रधान चितुडीह, बुंडू शशिभूषण सिंह मुंडा, झामुमो क्रीड़ा मोर्चा खूंटी जिला उपाध्यक्ष संतोष कुम्हार, प्रखंड कोषाध्यक्ष जगदीश मंडा, प्रखंड सदस्य बुधु मुंडा एवं रायटोड़ांग ग्राम प्रधान बगराय मुंडा मौजूद रहे।
टूर्नामेंट का आयोजन तिनतिला पंचायत अध्यक्ष मनय मुंडा की देखरेख में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुगना पूर्ति, सनिका हस्सा, बिरसा मुंडा, बंधु पूर्ति, सोमा टूटी, दुर्गा टूटी, छोटाराय पूर्ति, सेल्दा के जादो मुंडा समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
प्रतियोगिता में तिनतिला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सारेयाद की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को खस्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजकों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने की शुरुआत तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा द्वारा की गई है। इसी परंपरा को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।
समापन समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तथा युवाओं से खेल के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। आयोजन को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.