उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
खूँटी : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
ㅤ
बैठक में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को समयबद्ध रूप से लाभ उपलब्ध कराने, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने तथा शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
ㅤ
बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बस स्टैंड, ढाबा समेत अन्य स्थानों की नियमित जांच करने तथा चाइल्ड लेबर से जुड़े मामलों पर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाल श्रम की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
ㅤ
इसके अलावा सहयोग विलेज, आशा किरण, फॉस्टर केयर एवं आफ्टर केयर से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जरूरतमंद बच्चों को समय पर आवश्यक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ㅤ
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों एवं जरूरतमंद बच्चों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ㅤ
बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा-सह-जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.