करम पूर्व संध्या में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने बढ़ाया कलाकारों का हौसला, संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

खूंटी : मालियादा बड़ी टोला में प्रखंड स्तरीय पारंपरिक सांस्कृतिक सह करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कुल छह नृत्य मंडलियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन सांस्कृतिक निदेशालय के सहयोग तथा रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी के प्रायोजन से किया गया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने अपनी संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

विधायक राम सूर्या मुंडा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली नृत्य मंडलियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रतिभागी नृत्य मंडलियों और आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन बेहद जरूरी हैं। हमारी संस्कृति और परंपरा गांवों में ही जीवित है। इसे बचाए रखना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया परती टूटी, महाराज स्वप्न, notroth purty बंटी ओड़िया, पूर्व मुखिया , इंदीपीड़ी मुखिया सुखराम सरूकद सहित विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से गुलजार रहा।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.