कर्रा प्रखंड मुख्यालय में एमएमडीआर संशोधन के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

खूंटी - कर्रा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो  का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सम्पन्न हुआ। धरना प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकताओं द्वारा माननीय राष्ट्रपति के नाम सीओ कर्रा को ज्ञापन सौंपा गया धरना प्रदर्शन में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एवं खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा मुख्य रुप से उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन के दौरान केन्द्र सरकार एम एम डी आर काला कानून वापस लो, वापस लो, केन्द्र सरकार कि तानाशाही नही चलेंगी नहीं चलेंगी, खान,खनिज,संपदा हमारा है, हमारा है। बिरसा मुंडा जिन्दाबाद, सिद्धू- कान्हो जिन्दाबाद, शिबू सोरेन जिन्दाबाद, हेमंत सोरेन जिन्दाबाद के नारे लगाए गये।

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार झारखंड के आदिवासी मूलवासी को आगे बढ़ाते हुए नहीं देखना चाहती है भाजपा की सरकार अमीरों व पूंजी पंक्तियों कि सरकार है झारखंड के खनिज संपदा पर झारखंड वासियों का अधिकार है झारखंड से एक बोरी भी कोयला बाहर नहीं जाने देंगे। केन्द्र सरकार अपना काला क़ानून वापस ले नहीं तो इट्ट से इट्ट बाजा देंगे। खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि भाजपा सरकार हमलोग को लूटना चाहती है हमारे राज्य के खनिज संपदा को राज्य सरकार के आदेश के बिना लूटने का काम कर रहीं हैं केंद्र सरकार झारखंड की अवुबा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को को बंद करना चाहतीं हैं। हम सभी को एकजुट होकर केन्द्र सरकार के विरुद्ध आन्दोलन करना होगा।

सभा को केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, प्रखंड सचिव बिनोद उरांव, किसान मोर्चा जिला सचिव महादेव मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाहन, विरेन्द्र सिंह, विनोद उरांव, क्षति हेमरोम, पौलूस  होरो, मार्शल होरो, राजेश मुंडा, लाल मुंडा, लक्की खान, बिरसा होरो, सोशन होरो, दुर्गा लकड़ा, सतन देवी, रौसलया केरकेट्टा, जोसेफ आईन्द समेत अन्य कार्यकर्ता ने भी खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में सभा बारी-बारी से संबोधित किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.