Sure Success Coaching के 18 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक सुदीप गुड़िया ने संस्थान परिवार को दी बधाई।

खूंटी - Sure Success Coaching के सफलतापूर्वक 18 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में तोरपा विधायक  सुदीप गुड़िया शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के निदेशक सकलदीप कुमार भगत जी को 18 वर्षों की सफल एवं उपलब्धिपूर्ण यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक श्री सुदीप गुड़िया ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से Sure Success Coaching क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। किसी भी समाज के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देकर उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाना समाज एवं क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना विशेष रूप से सराहनीय कार्य है। संस्थान ने अपने लंबे सफर के दौरान विद्यार्थियों के सपनों को दिशा देने का जो प्रयास किया है, वह निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

विधायक ने कामना की कि Sure Success Coaching आने वाले वर्षों में भी इसी समर्पण, प्रतिबद्धता एवं सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाता रहे तथा क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने में सहयोग प्रदान करे।

इस अवसर पर श्री मंगल सिंह जामुदा (SDPO खूंटी), प्रखंड प्रमुख एलीश गुड़िया, मुरहू थाना प्रभारी नोवेल गोडविल केरकेट्टा, ओम प्रकाश (SI, Special Branch), जिला परिषद सदस्य दयामनी बारला जी, मुरहू मुखिया ज्योति दोदराय जी, बब्लू खान, राजकुमार गुप्ता, डी.एन. तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं संस्थान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

विधायक श्री सुदीप गुड़िया ने Sure Success Coaching की 18 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के लिए पूरे संस्थान परिवार को पुनः बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.