संत मती उपासनालय के संस्कार एवं उद्घाटन समारोह में शामिल हुए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया

बानो/सोड़ा नवाटोली :  आज बानो प्रखंड के सोड़ा नवाटोली स्थित छोटानागपुर डायोसिस, उत्तर भारत की कलीसिया के संत मती उपासनालय के संस्कार एवं उद्घाटन समारोह में तोरपा विधायक श्री सुदीप गुड़िया महामान्यवर बिशप स्वामी बी. बी. बास्के जी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री गुड़िया ने संत मती उपासनालय परिवार एवं समस्त ईसाई समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महामान्यवर बिशप स्वामी बी. बी. बास्के जी के कर-कमलों से फीता काटकर उपासनालय का विधिवत उद्घाटन एवं संस्कार संपन्न हुआ। इसके उपरांत चर्च में सामूहिक उपासना एवं प्रभुभोज का अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर विधायक श्री गुड़िया ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सेवा, करुणा, सत्य और भाईचारे का संदेश देती हैं, जो हम सभी को समाज और मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती हैं।

विधायक श्री गुड़िया ने कहा कि संत मती उपासनालय केवल प्रार्थना और धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, शांति, सेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी बने। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थल हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र की पहचान आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता से है। क्षेत्र में सभी धर्मों और समुदायों के लोग वर्षों से मिल-जुलकर रहते आए हैं। यही सामाजिक सौहार्द हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए हमें मानव सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और समाज में शांति एवं भाईचारे को और मजबूत करने के लिए मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर डायोसिस सचिव रेव्ह. अमृत मसीहचरण मुंडू, कामडारा जिलाध्यक्ष रेव्ह. अशोक मानकी, रेव्ह. जेम्स कंडुलना, रेव्ह. निर्मल समद, रेव्ह. बिकला बाखला, रेव्ह. सिमोन कंडुलना, रेव्ह. सुनील इमानुएल भुइयां, रेव्ह. मरसलन गुड़िया, रेव्ह. जस्टिन भुइंया, रेव्ह. थोमस वाजराय एवं रेव्ह. जोहन भेंगरा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य नेलसन तोपनो, नियरजन जोजोवार, रसिकन जोजोवार, वरदान तोपनो एवं जुनुल नाग सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

साथ ही जिला परिषद सदस्य सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना, उकौली मुखिया कृपा हेमरोम, अनूप मिंज, अभिषेक भेंगरा, विश्राम तोपनो, पेरिश सचिव रोशन स्टीफन हस्सा, कोषाध्यक्ष सुरसेन लुगुन, भूतपूर्व सचिव प्रेमानंद शील तोपनो, भूतपूर्व कोषाध्यक्ष अमुस कंडुलना, राहुल लुगुन एवं मेरी धर्मपत्नी अनिता कंडुलना की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया अनिल लुगुन, ऑल चर्चेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे, विधायक प्रतिनिधि विद्युत विभाग तनवीर हुसैन, आदिवासी एकता मंच अध्यक्ष आनंद मसीह तोपनो, जोलेन बारला, अरमान तोपनो, अमित बडिंग, किरण तोपनो, जुसाफ तोपनो, हेनसन तोपनो, सचिन बड़ाइक, अनसेलेम तोपनो, शाउल कंडुलना, अमन भेंगरा, असीवा श्रद्धा कंडुलना, शिशिर तोपनो, दीप्ती हेमरोम, श्वेता तिर्की, हीरामनी मिंज, विराजी तोपनो, असीमा तोपनो, रजनी बुढ़, निराली बरला, दयामनी गुड़िया, बहालेन हेमरोम, शिलवंती लुगुन एवं जिनिता कंडुलना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में विधायक श्री सुदीप गुड़िया ने संत मती उपासनालय परिवार एवं समस्त ईसाई समुदाय के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और यह उपासनालय सदैव प्रेम, शांति, सेवा, करुणा एवं भाईचारे का संदेश देता रहे। प्रभु यीशु मसीह हम सभी को सत्य, प्रेम और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.