तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने विभिन्न करम अखाड़ों में मनाया करम पर्व

खूंटी : करम पर्व के पावन अवसर पर तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न करम अखाड़ों में आयोजित कार्यक्रमों में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों के साथ पारंपरिक रूप से करम पर्व मनाया तथा सभी को करम पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक सुदीप गुड़िया उड़ीकेल पंचायत अंतर्गत जोजोदाग करम अखाड़ा, गोविंदपुर पंचायत के जलगा बड़का टोली करम अखाड़ा एवं डेहकेला पंचायत के डेहकेला करम अखाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ करम पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों, नृत्य-संगीत और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होकर उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं को नमन किया।
इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि करम पर्व हमारी प्रकृति, संस्कृति, सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकता का पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, भाई-बहन के प्रेम, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। हमारी आदिवासी संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं, इसलिए इन्हें संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में जब प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, ऐसे में करम पर्व का संदेश और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। जल, जंगल और जमीन केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली, संस्कृति और अस्तित्व का आधार हैं। हमें प्रकृति के संरक्षण के साथ अपनी पारंपरिक जीवन-पद्धति और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती से आगे बढ़ाना होगा।
विधायक ने क्षेत्रवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि करम पर्व के माध्यम से हम आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने करम देव से प्रार्थना की कि क्षेत्र के सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा समाज प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ निरंतर आगे बढ़े।
कार्यक्रम में जिला परिषद जोरोग आइंद, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, राहुल केशरी, विनोद उरांव, छत्री हेमरोम, जोलेन बारला, अमित बड़िंग, जोम्स आइंद, जोनसन आइंद, मार्शल होरो, लछुवा लोहरा, शम्भू शर्मा, पोलूस होरो, सोनू मुंडा, बिरसा होरो, संजय होरो, मंगल पाहन, समीर धान, सुनील मुंडा, समीर मुंडा, कैलाश मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में विधायक सुदीप गुड़िया ने समस्त तोरपा विधानसभा क्षेत्रवासियों को करम पर्व की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.