खूंटी प्रखंड की फुदी एवं तिरला पंचायत का परिभ्रमण एवं समीक्षा, PAI 2.0, गुणवत्तापूर्ण GPDP, PESA एवं स्थायी समितियों के क्रियान्वयन पर दिया गया जोर।

खूँटी : परिभ्रमण के दौरान पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, गतिविधियों एवं ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध जनसेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों एवं ग्रामीणों के साथ पंचायत में संचालित कार्यों एवं विकास गतिविधियों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। परिभ्रमण के दौरान PAI 2.0 (Panchayat Advancement Index), गुणवत्तापूर्ण GPDP, PESA, Standing Committees (स्थायी समितियों) एवं पंचायत राज से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। संबंधित विषयों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायत स्तर पर उनकी भूमिका के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा पंचायतों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण एवं सहभागी GPDP निर्माण, स्थायी समितियों को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय एवं जनभागीदारी के माध्यम से पंचायतों के समग्र विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक, खूंटी  मोहम्मद तौफीक एवं प्रखंड समन्वयक  पूनम सोले सहित संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत कर्मी, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, पंचायत VLE, स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.