मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, SIR को लेकर झामुमो ने जताया विरोध
खूंटी : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, खूंटी के अध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया समेत बड़ी संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि SIR के नाम पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर आम लोगों के बीच कई तरह की आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना आवश्यक है। चुनाव आयोग को पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए।
वहीं तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय है। SIR की प्रक्रिया के कारण यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटता है, तो वह अपने मताधिकार से वंचित हो सकता है। इसलिए सरकार और चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के नहीं काटा जाए। उन्होंने कहा कि झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से जनता के अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।
कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग भी उठाई। पार्टी के केंद्रीय निर्देश के तहत राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मौक पर केंद्रीय सदस्य भोलानाथ लाल, बीरेन कंडुलना, मकसूद अंसारी, सुशांति कोनगाड़ी,अमृत हेमरोम, अमरनाथ मुंडा, देवनाथ मघैया, गुलशन सिंह मुंडा,सनिका बोदरा,मनोज मंडल,मोजिर अंसारी, शिशिर तोपनो,बिमला डोडराय, ग्लेशिया बोदरा, कमलेश महतो,बिरेंद्र सिंह, जोलेन बारला,फिरोज खान,महादेव मुंडा,मो. असलम,मुकेश सिंह,जयदीप तोपनो,विजय टूटी,प्रमोद तोपनो,सुलेमान भेंगरा, तिन्तुस भेंगरा,बेरफन भेंगरा,सुलेमान गुड़िया,डेविड तोपनो, सुनील कंडुलना, फ़िलिप डहंगा, सिंगराय मुंडा, सालन ओड़ेया, असलम अंसारी, नेलसन होरो, मो. अक़ीब खान, कुणाल मांझी, शमीम अंसारी,बेरगा मुंडा,कुंवारसिंग मुंडरी,अर्जुन मुंडा,मार्शल बारला,विमल पाहन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.