SIR के मुद्दे को लेकर 30 सितंबर को राजभवन के समक्ष होगा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन

खूंटी :  के मुद्दे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आगामी 30 सितंबर को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में खूंटी, रांची एवं रामगढ़ जिले के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर खूंटी जिला झामुमो कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने की। बैठक में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में 30 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि खूंटी जिले से लगभग 2,000 कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होकर राजभवन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि SIR के मुद्दे को लेकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता राजधानी रांची पहुंचें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। वहीं तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता और मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 30 सितंबर के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि खूंटी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक तैयारी की जाएगी।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.