SIR के विरोध में राजभवन घेराव में खूंटी से बड़ी भागीदारी

रांची/खूंटी : पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा बुधवार को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में खूंटी जिले से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

खूंटी जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता रांची पहुंचे। प्रदर्शन में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा और तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने SIR से जुड़े मुद्दों और मतदाता अधिकारों को लेकर अपनी मांगें एवं आपत्तियां लोकतांत्रिक तरीके से रखीं। झामुमो की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग भी प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दों में शामिल रही।
जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि SIR से जुड़े विषयों पर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि SIR के नाम पर किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। वहीं खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की बात कही।
झामुमो की ओर से खूंटी जिले से करीब 2,000 कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य तय किया गया था। पार्टी के अनुसार, लक्ष्य से अधिक लगभग 3,000 कार्यकर्ता खूंटी जिले से प्रदर्शन में शामिल हुए।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.