स्वच्छता अभियान में खूँटी उपायुक्त ने किया श्रमदान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

खूँटी : “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से राजा तालाब क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, सीआरपीएफ टीम, सफाई मित्रों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की।अभियान के दौरान कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्टों को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें उपायुक्त समेत उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उपायुक्त ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष शशांक शेखर, वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टि मिंज, नगर पंचायत कर्मी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी, सीआरपीएफ जवान, सफाई मित्र एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.