अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में जागरूकता कार्यक्रम
खूँटी : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खूंटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में ओल्ड एज होम, खूंटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं आधार कैंप लगाया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सक एवं एएनएम की टीम ने 25 वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, सदर के आधार ऑपरेटर द्वारा 06 वृद्धजनों का आधार बनाया गया।
कार्यक्रम में डालसा सचिव कमलेश बहेरा, चीफ एलएडीसी राजीव कमल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिशा कुजूर, सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, अन्य विभागीय कर्मी एवं ओल्ड एज होम की अधीक्षक मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं वृद्धजनों द्वारा केक काटकर की गई। इसके बाद वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं वस्त्र का वितरण किया गया। अतिथियों ने ओल्ड एज होम के संचालक को वृद्धजनों की उचित देखभाल, खान-पान, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.