स्कूल के बच्चों के फूड प्वाइजनिंग मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा,
कर्रा :- खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा प्रखंड के तिलमी स्कूल के लगभग 100 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के दौरान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये। बीमार बच्चों का इलाज स्थानीय कर्रा अस्पताल (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कर्रा) में चल रहा है, वहीं कुछ बच्चों का इलाज गांव में ही किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी कर्रा अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. झा जी ने दी। घटना की सूचना मिलते ही खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष * रवि मिश्रा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल कर्रा अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी डॉ. झा से मुलाकात कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली तथा इलाजरत बच्चों एवं उनके अभिभावकों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
डॉ. झा ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर है और सभी खतरे से बाहर हैं। बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था, जिनका समुचित उपचार किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बच्चों एवं अभिवावकों से कहा कि यह घटना अत्यंत चिंताजनक है। शैक्षणिक भ्रमण जैसे कार्यक्रम में आप सभी स्कूलों द्वारा प्रदत्त भोजन एवं घर से लेकर गए भोजनों का ही सेवन करे। मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी विलसन तोपनो, जिला महासचिव ऋतुराज झा, जिला महासचिव अजय किशोर मुण्डा , कर्रा सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा, एलेक्सियूस परधिया,अनमोल होरो,शशिकांत होरो,अब्बास खलीफा, उपस्थित थे।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी

No Previous Comments found.