विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर तोरपा रेफरल अस्पताल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खूंटी : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को रेफरल अस्पताल, तोरपा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), खूंटी की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झालसा, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानसिक बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों के सम्मान, अधिकारों और विधिक संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017, नालसा की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी योजना तथा जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। DLSA के सचिव कमलेश बेहरा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम, उप मुख्य विधिक सहायता बचाव परामर्शदाता नम्रता कुमारी, रेफरल अस्पताल की प्रभारी अनुमिता रानी, पीएलवी देवराज कुमार भगत, जॉर्ज कॉन्स्टेंट धान, मनीषा देवी, कृपा हेमरोम और नकुल विनोद भेंगरा सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक विधिक जागरूकता और निःशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाना तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.