कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी का खूंटी आगमन

* कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी का खूंटी आगमन, कृषि एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

 

खूंटी : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी के खूंटी जिला आगमन पर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सचिव ने जिले में कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली।
ㅤ
निरीक्षण के क्रम में सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित बॉयफ्लॉक के माध्यम से कर्रा स्थित कृषक पाठशाला में हो रहे मत्स्य पालन, मशरूम की खेती तथा अन्य का निरीक्षण किया। लतरातू में केज कल्चर के माध्यम से हो रहे मत्स्य पालन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
ㅤ
सचिव ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं भूमि संरक्षण पदाधिकारी से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, परियोजना निदेशक, आत्मा से जिले में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति एवं कार्य के दौरान आ रही कठिनाइयों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ㅤ
इस अवसर पर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, आत्मा के परियोजना निदेशक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

संवाददाता - शहीद अंसारी खूँटी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.