अड़की के चलकद गांव में बैठक, सीएनटी, एसआईआर और विकास योजनाओं की दी गई जानकारी
खूँटी - अड़की प्रखंड के चलकद ग्राम में ग्राम प्रधान अब्राहम सोए की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएनटी, एसआईआर, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों के महत्व तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी औपचारिकताओं को समझ सकें।
बैठक में राशन कार्ड से संबंधित विषय पर भी विशेष रूप से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि राशन कार्ड में परिवार के एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही सीएनटी और एसआईआर से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को संबंधित प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाना और सरकारी योजनाओं तथा प्रमाण पत्रों से संबंधित उनकी समझ को बेहतर बनाना रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने भी एसआईआर से जुड़ी समस्याओं को भी साझा किया।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, अड़की प्रखंड अध्यक्ष चंद्र सहाय शोले, प्रखंड सचिव मोगो लाल बोदरा शामिल हुए। दोनों की उपस्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों और अन्य प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की परिस्थितियों एवं समस्याओं को सामने रखा।
कार्यक्रम में मदहातु, कोचांग, तिरला, बोहंडा, तीनतिला और बिरबांकी सहित विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान शामिल हुए। बैठक में टुनटु के ग्राम प्रधान गौर मुंडा, प्रेमचंद मानकी, जोहन कंडीर, अयूब सोए लोंगा, बिश्राम सोए, मागो बोदरा तथा मदहातु के मुखिया लक्ष्मण मुंडा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ग्रामीणों से जुड़े मुद्दों और विकास योजनाओं के संबंध में अपनी बातें रखीं।
बैठक का संचालन ग्राम प्रधान पौलुस हेम्ब्रम ने किया। बैठक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं, आवश्यक प्रमाण पत्रों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की और ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं से संबंधित आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने की जरूरत पर चर्चा की।
बैठक में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों की भागीदारी से ग्रामीण समस्याओं, दस्तावेजों और विकास योजनाओं से जुड़े मुद्दों को साझा करने का अवसर मिला। इस तरह की बैठकों को ग्रामीणों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस बैठक में सैकड़ो की संख्या में विभिन्न गांव से ग्रामीण शामिल हुए ।
संवाददाता -शहीद अंसारी

No Previous Comments found.