उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने नगर पंचायत के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की, दुर्गापूजा के मद्देनजर साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
खूँटी : जलापूर्ति, होल्डिंग टैक्स संग्रहण, कचरा प्रबंधन एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में नगर पंचायत के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने पूजा पंडालों के आसपास नियमित साफ-सफाई, डस्टबिन की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साइनेज एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने, पेयजल की उपलब्धता तथा आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुचारु यातायात प्रबंधन, प्लास्टिक एवं थर्माकोल के उपयोग पर रोक, पंडालों में स्वच्छता बनाए रखने तथा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ㅤ
बैठक में उपायुक्त ने जुडको के तहत संचालित जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए पाइपलाइन बिछाने एवं हाउसहोल्ड जलापूर्ति कनेक्शन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही होल्डिंग टैक्स संग्रहण की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
ㅤ
उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की समीक्षा की तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत को सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा शहर में स्वच्छता एवं बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.