उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने सहकारिता एवं जेएसएलपीएस की समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

खूंटी : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सहकारिता एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में जेएसएलपीएस के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के संगठनों को सक्रिय करने तथा आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समूह की दीदियों को ऋण का लाभ उपलब्ध कराते हुए आयवर्धक खेती एवं कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया उपायुक्त ने पूर्व में अवैध अफीम की खेती वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईमली, सेमियालता, जरबेरा, गुलाब, मेरीगोल्ड, हल्दी, अदरक, ग्राफ्टेड टमाटर, ड्रैगन फ्रूट एवं स्ट्रॉबेरी सहित अन्य लाभकारी फसलों की खेती को बढ़ावा देने को कहा। क्षेत्र से प्लास्टिक एकत्र करने, प्लास्टिक सेग्रिगेशन यूनिट के संचालन तथा प्रोसेसिंग के बाद तैयार होने वाले पैलेट्स की बिक्री के लिए मार्केट रिसर्च करने एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं कर माध्यम से बेहतर संचालन के निर्देश दिए।  उपायुक्त ने जेएसएलपीएस की टीम को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में क्रेडिट लिंकेज, कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का बेहतर संचालन, सहकारिता विभाग के कोल्ड स्टोरेज के संचालन को लेकर भी विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में एलडीएम, डीपीएम जेएसएलपीएस, सहकारिता विभाग के पदाधिकारी, एवं प्रखंड स्तर के जेएसएलपीएस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.