सिल्दा में कृषि विभाग ने एलईडी टीवी के माध्यम से किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

खूंटी - जिले के सिल्दा में आयोजित ग्रामसभा में कृषि विभाग की ओर से किसानों को खेती-किसानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान एलईडी टीवी के माध्यम से किसानों को विभिन्न फसलों की खेती की तकनीकों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में टमाटर, आलू और बंदगोभी जैसी फसलों के साथ-साथ मशरूम की खेती से संबंधित जानकारी भी दी गई। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को एलईडी टीवी के माध्यम से खेती की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया गया। किसानों को खरपतवार नियंत्रण, फसलों को कीटों से बचाने के उपाय और बेहतर तरीके से खेती करने की विधियों के बारे में जानकारी दी गई। विभाग का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराना है, ताकि वे इन तकनीकों को अपनाकर खेती को बेहतर बना सकें।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.