तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के पहल पर हाथी प्रभावित क्षेत्र कटिका खड़िया टोली में लगा नया ट्रांसफार्मर
खूँटी - बानो प्रखंड के सिम्हातु पंचायत अंतर्गत कटिका खड़िया टोली गांव में विगत 01 माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप थी। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की त्वरित पहल पर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। यह इलाका हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों के लिए बिजली की सुविधा और भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से रात के समय हरेक रोज जंगली हाथियों की आवाजाही के बीच घरों से बाहर निकलने और जरूरी काम करने में भी भय बना रहता था। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सिम्हातु मुखिया सह झामुमो उपाध्यक्ष लोरेन्स बागे, झामुमो सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद, झामुमो सदस्य आलीप समद, एलिजाबेथ सोरेन, उर्सेला सोरेन ने ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर किया।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक के नाम विभागीय विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन को आवेदन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। आवेदन के बाद विधायक के निर्देश पर बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। मौके पर कटिका खड़िया टोली के ग्रामीण वार्ड सदस्य सुकरा माघईया, एतवा सोरेन, ललिता सुरीन, गब्रिएल सोरेन, दिनेश सोरेन, संदीप गुड़िया, निर्मल सोरेन, जेम्स तोपनो, फ्रांसिस सोरेंग, अमित माघईया, अलबिस सोरेंग, मनोज सोरेंग, फूलजेम्स सोरेंग, सिमोन तोपनो, रश्मि सोरेंग, रेशमा सोरेंग, समीर सोरेंग आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी

No Previous Comments found.