खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर कुछ पूजा पंडालों की तैयारियां पूरी हो गई है।

खूँटी : वहीं कुछेक पूजा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भगत सिंह चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने काल्पनिक मंदिर के स्वरूप में पूजा पंडाल का निर्माण किया है। समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने बताया कि तीन माह पूर्व से बंगाल की महिलाओं द्वारा पंडाल की आकृति को सजाने का कार्य बारीकी से किया गया। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बनकर महिलाओं ने पूरे पूजा पंडाल का आकर्षक और भव्य कारीगरी करते हुए पूरे पंडाल में अलग अलग कार्यशैली में महिलाओं को दर्शाया गया है। इको फ्रेंडली पंडाल  में मातारानी का दरबार भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। लगभग 16 लाख की लागत से बनी आकर्षक पूजा पंडाल में मातारानी के दर्शन के लिए आमजन, शहरी तथा ग्रामीण भक्त शामिल होंगे। 

वहीं नेताजी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल भी काल्पनिक मंदिर के प्रारूप पर बनाया गया है। बांस, लकड़ी का बुरादा, सीप की कलाकृति और अन्य पेड़ पौधों के फूल फलों से आकर्षक डिजाइन पंडाल में उकेरी गई है। कोलकाता के कारीगरों द्वारा एक माह से पंडाल के प्रारूप को बनाने और सजाने का कार्य किया जा रहा था। पूजा पंडालों के निर्माण में लगभग 15 से 16 लाख तक खर्च आया है।  पूजा समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्रियों को उम्मीद है कि अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष भी लाखों की संख्या में भक्तगण और स्थानीय ग्रामीण मातारानी के दर्शन के लिए उमड़ेंगे। मातारानी के दर्शन हेतु महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार और निकास की व्यवस्था की गई है। 

खूंटी पुलिस प्रशासन ने भी पूजा के मद्देनजर विशेष सुरक्षा व्यवस्था बहाल की है। जगह जगह बैरिकेटिंग तथा बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.