विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर अशक्त महिला जिरामनी बड़िंग को मिली ट्राइसाइकिल
खूँटी : तोरपा विधानसभा क्षेत्र के बानो प्रखंड अंतर्गत बेड़ाहोंजेर ग्राम निवासी अशक्त महिला जिरामनी बड़िंग को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। महिला की स्थिति की जानकारी मिलते ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने अपने प्रतिनिधि को आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे एवं तनवीर हुसैन के संयुक्त प्रयास तथा प्रखंड प्रशासन के सहयोग से महिला को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।
ट्राइसाइकिल मिलने से जिरामनी बड़िंग को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक जीवन के कार्यों में सहूलियत प्राप्त होगी। जरूरतमंद महिला तक सहायता पहुँचाने की इस पहल में जनप्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्र के दिव्यांगजनों, असहायों और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
विधायक ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल करना भी है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे एवं तनवीर हुसैन के प्रयासों की सराहना करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इसी प्रकार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.