खूंटी में सूचना के अधिकार को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
खूँटी : "सूचना के अधिकार" विषय को लेकर आज खूंटी परिसदन सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI), लंबित आवेदन एवं अपील से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। इसमें राज्य सूचना आयुक्त अमूल्य नीरज खलखो बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। सूचना आयुक्त अमूल्य नीरज खलखो ने कहा कि यहां देखने को मिला कि यहां कई जागरूक लोग इस कानून के अनुपालन में जुड़े हैं। कई सालों से एक जिम्मेदार प्रशासन यहां के लोगों को भ्रष्टाचारमुक्त शासन व्यवस्था से लोगों को न्याय मिले। विकास के कार्यों के माध्यम से लोगों का कल्याण हो। मुझे सूचना आयुक्त के रूप में जानकारी साझा करने का मौका मिला और निश्चित रूप से परस्पर सहयोग से ही लोकहित में जनहित में कानून के अनुपालन में मदद मिलेगी। भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के कानूनी सलाहकार वकील केदारनाथ महतो और करम सिंह प्रामाणिक ने कहा कि वास्तव में सभी नागरिकों को जानकारी होनी चाहिए कि सूचना का अधिकार है क्या? अपने अधिकार के बारे जागरूक होकर नागरिक जाने कि उनके लिए क्या क्या कल्याणकारी योजनाएं हैं। उसमें कितना कार्य किया गया है और कितना हद तक और कितन उचित है। भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के सदस्य विश्वकर्मा उरांव ने कहा कि विगत तीन चार वर्षों से सूचना के अधिकार का उपयोग करते हुए विभिन्न विभागों में आवेदन दिए लेकिन उन्हें विभागों द्वारा विकास कार्यों की जानकारी देने में टाल मटोल की स्थिति बनायी जाती है। सूचना का अधिकार जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सूचना के अधिकार के महत्व तथा इसके तहत जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराने पर जोर दिया गया। कई लोगों ने ऑन द स्पॉट अपनी समस्याएं रखीं और निवारण के उपाय पर विमर्श भी किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व आईपीएस हाबिल हेमरोम, भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच ज़िला अध्यक्ष गुंजन कुमार, समाजसेवी दिलीप मिश्रा, सचिव अनुज कुमार महतो, संगठन मंत्री चंदन कुमार, बिपुल जायसवाल, कोषाध्यक्ष सोनू अंसारी, विश्वकर्मा उरांव, सगीर अहमद, नवीन कुमार, प्रकाश टूटी, सौरभ कुमार, सैयुम अंसारी, डेविड हमसोय सुनीता गोप समेत अन्य समाजसेवी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.