खूँटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

खूंटी - माननीय विधायक खूंटी रामसूर्या मुंडा ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के दसकर्म के अवसर पर नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दसकर्म के अवसर पर आयोजित भोज में शामिल हुए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सनिका बोदरा, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, सुखराम सरूकद, मुरहू प्रखंड अध्यक्ष सालन ओड़ेया, प्रखंड सचिव कुंवार सिंह मुंडरी एवं मीका सोय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.