फादर पर हमले के बाद खूंटी में हंगामा, मौके पर पहुंचे DC-SP
फादर पर हमले के बाद खूंटी में हंगामा, मौके पर पहुंचे DC-SP, समझा-बुझाकर शाम में खुलवाया जा
खूंटी: संत माइकल स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज खूंटी मुख्य बाजार में आदिवासी-मूलवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। घंटों चले हंगामे और सड़क जाम के बाद जिले के कई आला अधिकारी जामस्थल पहुंचे लेकिन जाम लगा रहा। बाद में डीसी और एसपी समेत जिले के आला अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वस्त किया। ज्ञापन के मुताबिक 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
डीसी ने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आप लोग धैर्य बनाए रखें और प्रशासन पर भरोसा रखें।
एसपी ने लोगों से बात करते हुए कहा कि हम लोग अपराधियों को पकड़ने में लगे हुए हैं, जांच चल रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदर्शनकारियों में शामिल लोगों ने कहा कि घटना स्थल के बगल में ही थाना है, फिर भी ऐसी वारदात हो जाना सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। फादर पिछले 13 सालों से यहां शिक्षा की सेवा कर रहे हैं, उन पर गोली और कुल्हाड़ी से हमला होना पूरे समाज के लिए दुखद है।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने शाम में चक्का जाम समाप्त किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संवाददाता - शहीद अंसारी खूँटी

No Previous Comments found.