तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया सपरिवार तपकरा में पवित्र बपतिस्मा संस्कार कार्यक्रम में हुए शामिल
खूँटी - तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़ियाआज लिटिल स्टार स्कूल परिसर, तपकरा में आयोजित पवित्र बपतिस्मा संस्कार कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मसीही समुदाय के लोगों के साथ सहभागिता निभाई तथा इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया। बपतिस्मा संस्कार मसीही विश्वास में विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। यह प्रभु यीशु मसीह के प्रति विश्वास, परमेश्वर की कृपा को स्वीकार करने तथा आध्यात्मिक जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने प्रभु यीशु मसीह से सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं हमें प्रेम, करुणा, सेवा, क्षमा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। विधायक ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता में निहित है। सभी धर्मों और समुदायों की आस्था एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए हमें मिल-जुलकर एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर प्राप्त हो।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने समस्त मसीही समुदाय को शुभकामनाएं दीं तथा परमेश्वर से सभी के जीवन में अपनी कृपा और आशीष बनाए रखने की प्रार्थना की।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी

No Previous Comments found.