बानो प्रखंड की महिलाओं ने विधायक सुदीप गुड़िया से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत

खूँटी - तपकारा, तोरपा बानो प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं ने तपकारा स्थित विधायक आवासीय कार्यालय पहुंचकर तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़िया से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं क्षेत्र से जुड़े मुद्दों से विधायक को अवगत कराया। विधायक सुदीप गुड़िया ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और उनके सम्मान को सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.