खूँटी अंचल सभागार में ग्रामीण एवं शहरी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक

खूँटी : खूँटी अंचल सभागार में बीएसओ खुशबू तिर्की की अध्यक्षता में ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से ग्रीन कार्डधारियों का ई-केवाईसी और राशन वितरण में तेजी लाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान राशन वितरण की समीक्षा करते हुए बताया गया कि खूँटी प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे बेहतर रनिया में 96.25 प्रतिशत, वहीं खूँटी सदर क्षेत्र में 94.39 प्रतिशत तथा  ग्रामीण क्षेत्र में 86.47 प्रतिशत राशन वितरण हुआ है।
खूँटी ग्रामीण क्षेत्र में वितरण की कम प्रगति पर बीएसओ खुशबू तिर्की ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया कि माह समाप्त होने से पहले शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही ग्रीन कार्डधारियों का ई-केवाईसी कार्य भी समय पर पूरा करने को कहा गया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या कमी पाए जाने पर संबंधित दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे। वितरण में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को राशन वितरण में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.