सायको थाना क्षेत्र में महिला हत्याकांड का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

खूंटी : खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में हुई महिला बिरंग देवी हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमा मुंडा उर्फ देव मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मामला 23 अक्टूबर 2026 की रात का है। सायको थाना क्षेत्र के कोटना टोला डुबु गांव में 36 वर्षीय बिरंग देवी, (पति गुसा मुंडा) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सायको थाने में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, थाना प्रभारी साइको प्रभात रंजन पांडेय पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपी सोमा मुंडा उर्फ देव मुंडा, उम्र 33 वर्ष, निवासी साबराय मुंडा टोली, थाना सायको, जिला खूंटी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त खून लगा टांगी और खून लगा गमछा बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध सायको थाना कांड संख्या 17/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कांड के उद्भेदन हेतु बनाई गई पुलिस टीम में खूँटी एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा, खूँटी अंचल अनिल उरांव, साइको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पाण्डे, मुकेश कुमार साइको थाना, रौशन बड़ा साइको थाना, गोलोक महतो साइको थाना लुसा मुंडू की भूमिका रही।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.