फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
खूंटी : खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देशानुसार फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमा कंडीर उर्फ जंगला कंडीर (27 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय सुगना कंडीर का पुत्र है और मुरहू थाना क्षेत्र के कोटा गांव का निवासी है। आरोपी अड़की थाना कांड संख्या 09/22, दिनांक 13 फरवरी 2022 का अभियुक्त है। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302, 363, 376(डी), 34 तथा 17 सीएलए एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

No Previous Comments found.