खूंटी में प्रगतिशील किसानों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण, कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने पर जोर

खूँटी : उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने भूमि संरक्षण विभाग की अनुदान आधारित कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के प्रगतिशील किसानों के बीच विभिन्न कृषि यंत्रों का वितरण किया। इस दौरान किसानों को पावर वीडर, राइस हॉलर विद पॉलिशर, फ्लोर मिल और एचडीपीई पाइप उपलब्ध कराए गए। वहीं, कुछ प्रगतिशील किसानों एवं जेएसएलपीएस महिला समूह की दीदियों को अनुदान पर ट्रैक्टर और मिनी ट्रैक्टर भी वितरित किए गए।

इसके अलावा, केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के अंतर्गत एसएमएएम उपयोजना के तहत कृषि उपकरण बैंक की स्थापना के लिए व्यक्तिगत किसानों को अनुदान पर रोटावेटर का लाभ दिया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने लाभुक किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती-किसानी को अधिक सुविधाजनक और उत्पादक बनाया जा सकता है। कृषि यांत्रिकीकरण से किसानों के श्रम और समय की बचत होगी तथा कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.