उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ‘मॉडल सोलर विलेज’ के चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित, गुटजोड़ा का हुआ चयन।
खूंटी : समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आज पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ‘मॉडल सोलर विलेज’ के चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में योजना के तहत खूंटी जिले के चयनित गांवों की निर्धारित छह माह की प्रतिस्पर्धा अवधि के दौरान सोलर इंस्टॉलेशन की प्रगति की समीक्षा एवं मूल्यांकन पर चर्चा की गई। प्रतिस्पर्धा अवधि से पहले और बाद के सोलर इंस्टॉलेशन के आंकड़ों का आकलन करते हुए ‘मॉडल सोलर विलेज’ के चयन की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। समीक्षा एवं मूल्यांकन के उपरांत गुटजोड़ा गांव का चयन ‘मॉडल सोलर विलेज’ के रूप में किया गया।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने तथा योजना के उद्देश्यों के अनुरूप गांवों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, अग्रणी जिला प्रबंधक, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जिला परिषद सदस्य (तोरपा पश्चिमी) सुशांति कोनगाड़ी एवं गुटजोड़ा पंचायत, खूंटी के मुखिया सोमा मिंज उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.