जिला अध्यक्ष मो. आमिर हुसैन की अध्यक्षता में यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर जोर
खूंटी : परिसदन भवन में गुरुवार को जिला यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष मो. आमिर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मो. उस्मान खान को खूंटी जिला यूथ कांग्रेस का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं, एक नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट चोरी के खिलाफ रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई। रैली में भागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला, प्रखंड एवं मंडल स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी दिनों में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी हिमांशु कुजूर, संगठन प्रभारी मो. उस्मान खान, तोरपा विधानसभा अध्यक्ष मो. इमरान खान, शलिनी ऐंद, अड़की प्रखंड अध्यक्ष कल्याण सिंह मुंडा, सैमुअल समद, अरसलान, आशिक, फरहान, आर्यन अली, फरहाद, अनमोल धन, बहा मुंडा, विष्णु नायक और संजीत नायक सहित यूथ कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष मो. आमिर हुसैन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने यूथ कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.